हाल की प्रमुख गतिविधि

श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा हाल ही में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों की एक झलक। ये आयोजन समाज सेवा, आध्यात्मिक उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं।

श्रद्धेय मौनी महाराज जी की 121वीं जयंती पर मातृ शक्ति वंदन व सम्मान समारोह का दिव्य आयोजन

दिनांक 22 मार्च 2026 को पूज्य श्री श्री 1008 रामकिंकर दास मौनी महाराज जी की 121वीं जयंती उत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मां गायत्री मैरेज लॉन, तिरगावां (चंदौली) में श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर मातृ शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत माताओं का पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जो हमारी संस्कृति में नारी सम्मान और मातृशक्ति के महत्व को दर्शाता है। साथ ही, समाज के उज्ज्वल भविष्य के रूप में युवा साथियों को भी उनके योगदान और प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का संदेश भी देता है। ऐसे पावन अवसर हम सभी को अपने मूल्यों, परंपराओं और गुरुजनों के आदर्शों का स्मरण कर उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हैं
Scroll to Top